कॉमरेड सिद्धि नाथ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कॉमरेड सिद्धि नाथ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
, जेटी न्यूज
पटना। सी पी आई (एम) ने महुआ बाग (दुल्हिन बाज़ार) में कॉमरेड सिद्धि नाथ प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा किया गया! सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) के पटना जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि कॉमरेड सिद्धि नाथ प्रसाद का निधन 11 अगस्त को हो गया था!
कॉमरेड पार्टी के जिला कमिटी सदस्य और ट्रेड यूनियन सीटू के नेता थे! वे हमेशा गरीबों और मजदूरों के प्रति उनके समस्या को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहे!वे विक्रम प्रखण्ड में काफी लोकप्रिय थे,, उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है!
सभा की अध्यक्षता कॉमरेड टीपन सिंह ने की सभा को जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी के अलावा रास बिहारी सिंह, शिव कुमार विद्यार्थी, महिला नेत्री सरिता पांडे, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश वर्मा, बसपा नेता राम प्रवेश यादव, कॉमरेड के पौत्र बंटी कुमार
सहित अन्य ने संबोधित किया!



