कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार की निंदा

जेटी न्यूज
देवघर -झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने मधुपुर के स्थानीय पत्रकार सनी खान के साथ और अमानवीय व्यवहार करने वाले मधुपुर थाना के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद का अभिलंब स्थानतरण करने की मांग देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा से कीया है।उन्होंने कहा कि पत्रकार जब तक अपने आप को स्वतंत्र महसूस नहीं करेंगे तब तक निर्भय होकर पत्रकारिता से संबंधित अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन कैसे करेंगे।वही अजय कुमार ने कहा कि जब एक पत्रकार के स्वतंत्रता और लेखनी पर देश के रक्षक ही प्रहार करेंगे तो आम आदमी के जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ना लाज़मी है।

चौथे स्तंभ की मान सम्मान पर चोट लोकतंत्र पर हमला के समान है अतः एसपी महोदय को इस बात की संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारी पर कार्यवाही करें ताकि पुनः इसकी पूर्णावृत्ति नहीं हो।
