*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जादा ब्लीडिंग होने से महिला की हुई मौत, बच्चा सुरक्षित। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार।*

 

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/कल्याणपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रात लगभग एक बजे महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। जोकी नॉर्मल डिलीवरी आज 8:00 बजे सुबह में हो गया था। वहीँ परिजनों से अस्पताल के कर्मचारियों ने खूब रुपये पैसा लिया। वहीँ जब बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगा, तो अस्पताल के कर्मियों ने उसे दूसरे जगह रेफर कर दिया। विदित हो कि उसको एक एंबुलेंस भी नहीं दिया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है की सरकार एंबुलेंस जनताओं के लिए दिया है और यहां के पदस्थापित लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। हमें न्याय चाहिए, घटना के बाद परिजनों ने दरभंगा, समस्तीपुर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। बीच सड़क पर शव को रखकर नारेबाजी किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं है, कर्मचारी भी नहीं है। वहीँ मृत महिला की पहचान रेखा देवी उम्र 23 वर्ष पति मुकेश कुमार दास हजपुरवा पंचायत के करुआ गांव के निवासी बताई जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button