बिजली विभाग के मनमानी के खिलाफ जल्द होगी बड़ी आंदोलन:- समरेन्द्र गिरि

 


जेटी न्युज(प्रमोद कुमार)
मोतिहारीlपु०च०
स्मार्ट मीटर से हो रही समस्या को लेकर नवयुवक समाज सेवा संगठन द्वारा दर्जनों लोगों के शिकायत को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार को आवेदन दिया गया हैl जिसका नेतृत्व संगठन के संस्थापक अध्यक्ष समरेन्द्र गिरि उर्फ पिन्टू गिरि द्वारा की गई। स्मार्ट बिजली मीटर से जुड़ी लोगों की मुख्य समस्या है की बिजली उपयोग से तीन गुणा बिजली बिल वसूल किया जा रहा हैl

बिजली मनमाने तरीका से वसूल किया जा रहा हैl सभी ने स्मार्ट मीटर को बहिष्कार की बात कही। वही नितेश कुमार ने कहा पुराने बिजली मीटर की अपेक्षा स्मार्ट मीटर में तीन गुना बिल आ रहा है।इन सभी समस्याओं का जिक्र करते हुए संगठन द्वारा उन्हें 7 दिन का समय दिया गया है लेकिन एसडीओ सुनील कुमार ने सुधार के लिए 10 दिन का समय मांगा। संगठन को खुशी होगी अगर समाधान 10 में भी हो जाए नही तो बिजली विभाग हजारों लोगों के आंदोलन से निपटने के लिए तैयार रहें। मौके पर जिला युवा महासचिव सुरेश गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, बृजमोहन कुमार, दिनेश सहनी, नितेश कुमार सोनू कुमार अंकित कुमार
मणिशंकर पंडित बिटू कुमार
चंदन कुमार हुलचुल त्रिपाठी
अर्जुन कुमार विनोद कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button