शिवम का दोनों किडनी फेल… विधायक ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

जे टी न्यूज
जामताड़ा ::-शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा नगर पंचायत के सरकारबांध पहुंच कर नंदू गोराय के परिवार वालों से मिले। मौके पर नंदू गोराय ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा शिवम कुमार का दोनों किडनी फेल हो चुका है और उसका इलाज वेल्लोर में चल रहा था। हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं कि हम लोग इतना बड़ा इलाज करा पाए।

इसी को देखते हुए हम लोगों ने आपको बुलाया है क्योंकि एक आप ही हैं जो हमारी मदद कर सकते हैं और मेरे बेटे को दोबारा जिंदगी दे सकते हैं।मौके पर विधायक जी ने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आपके बेटे का इलाज करा लूंगा। इसके इलाज में थोड़ी प्रक्रिया है और थोड़ा समय भी लगेगा परंतु मैं यह आप लोगों को आश्वस्त करता हूं की मैं आपके बेटे को पूरी तरह से ठीक कर दूंगा।

इलाज में जितनी भी राशि खर्च होगा वह मैं दूंगा। इलाज के लिए इसे चंडीगढ़ ले जाना होगा। मैं झारखंड के मुख्यमंत्री जी से भी मिलकर मुख्यमंत्री कोष से राशि की मांग करूंगा जिससे इसका पूरा इलाज संभव हो सके। आगे विधायक जी ने परिवार वालों को आर्थिक सहायता भी दिया और कहा कि आप लोग घबराए नहीं और थोड़ा संयम रखें। अब जब आपका विधायक आ गया है तो इलाज भी बेहतर ढंग से होगा यह मैं आपको भरोसा दिलाता हूं।मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र मंडल पप्पू डालमिया विनोद खत्री सुजीत सेन बुढ़ऊ राउत रंजन तिवारी गुड्डू साव आरसी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
