लोह पुरुष के जयंती के अवसर पर देवघर पुलिस प्रशासन ने लिया संकल्प

 

जिला के पुलिस अधिकारि और कर्मियों ने किया शहर में परेड

जे टी न्यूज

देवघर-पूर्व गृह मंत्री और लोह पुरुष स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए देवघर पुलिस प्रशासन ने एसपी अस्वनी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक परेड निकाला।

 

वही परेड मदरसा ग्राउंड से निकल कर तिवारी चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया। तदुपरांत सभी पुलिस के अधिकारी और कर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलवाया गया।

इस सम्बंध में देवघर एसपी अस्वनी कुमार सिन्हा ने कहा की राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस हेडक्वाटर के निर्देश के आलोक में देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों द्वारा एक संकल्प लिया गया है। साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारी,कर्मियों के साथ पुलिस वाहनों के साथ देश की एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

 

परेड के दौरान एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा के अलावे डीएसपी विकास श्रीवास्तव और मंगल सिंह जामोदा सहित जिला पुलिस बल के पचास से भी ज्यादे अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button