किसान एवम कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता किया हड़ताल , सड़क पर दिखा हड़ताल का असर *गीत व सायरी के माध्यम से किसान का आवाज़ किया गया बुलंद* ————- –नावकोठी(बेगुसराय) :-

जेटी न्यूज़:- गोविन्द कुमार स्थानीय थाना चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ता द्वारा हड़ताल किया गया । इस हड़ताल में सीपीआई,राजद,माले तथा अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए । बताते चले कि। आज सभी पार्टी और किसान के द्वारा भारत बंद किया गया । भारत बंद का असर ज़िले में कई जगग देखने को मिला । वही हम बात करते हैं, नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र में जहा लगभग 5 अलग-अलग स्थानों पर हड़ताल का असर दिखा । जिसमे पहसारा शंकर चौक पर दीपक कुमार दिप ,अनुभव कुमार,नीरज कुमार, प्रेमचंद्र यादव,महेश यादव,प्रभाकर महतो,सुरेश महतो आदि कार्यकर्ता के द्वारा बास लगा कर हड़ताल किया गया, वही सैदपुर,विष्णुपुर, सिसौनी एवम नावकोठी थाना चौक पर भी हड़ताल का असर देखने को मिला ।

हम बताते चले कि भाकपा माले अंचलसचिव मुक्ति नारायण सिंह कहा,सरकार कारपोरेट के हाथों किसान के भूमि को एग्रीमेंट करा कर किसान के कृषि योग्य भूमि हड़पना चाहती है लेकिन हम एसा नही होने देंगे ,जब तक सरकार तीनो बिल वापस नही लगा हम आंदोलन करते रहेंगे । कई लोगो ने कहा कि मोदी और नीतीश की सरकार के राज में किसान मजदूर छात्र नौजवान अभी परेशान हैं । सरकार हमेशा किसान मजदूर नौजवानों के साथ छलावा करने के सिवा कोई विकास नहीं कर पाई ऐसे सरकार को नैतिकता के आधार पर कुर्सी पर नहीं रहना चाहिए ।

सभी लोगो ने सरकार के प्रति आक्रोश वयक्त किया । हड़ताल में किसान और स्टूडेंट भी नजर आए । हड़ताल का असर बाजार और सड़क पर दिखने को मिला । हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जो कि किसी काम से बाजार या कहीं और जा रहे थे । वही सड़क पर मोटरसाइकिल , व कई वाहन का लंबा लाइन भी देखने को मिली । हड़ताल में कार्यकर्ताओं के दौरान नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई नरेंद्र मोदी हाय हाय के नारे भी लगाए गए ।

वही ए आई एस एफ के अंचल परिषद के कोषाध्यक्ष रौशन कुमार व मोहमद्द नसीम के द्वारा गीत व सायरी के माध्यम से किसान का आवाज़ बुलंद किया गया। कार्यकर्ताओं ने हड़ताल किसान विरोधी व निजीकरण वापस करने की बात कही और जमकर नारेबाजी भी की। नारेबाजी में कार्यकर्ता के द्वारा डफली बजाकर विरोध किया गया । डफली बजाकर कार्यकर्ता ने किसान विरोधी बिल , निजीकरण आदि अत्याचार से आज़ादी की मांग की ।

वही हड़ताल में शामिल कई नेताओं ने भी सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज़ को बुलंद किये और सरकार को तानाशाही रवैये से बाज़ आने को कहा ।इस हड़ताली सभा में गंगाराम महतो, सुरेश यादव, सुरेंद्र पासवान ,राम सागर यादव, पप्पू सिंह ,शिव शंकर यादव पूर्वमुखिया गणेश पोद्दार ,मोहम्मद इमरोज ,छात्र नेता रोशन कुमार नसीम , मेहन्द्र महतो ,मोहमद्द करीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button