दिवंगत मुख्य कार्मिक अधीक्षक को सभा कर दी गयी श्रद्धांजली

जेटी न्यूज
समस्तीपुर::- पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मुख्यालय स्थित रेलवे यांत्रिक कारख़ाना के मुख्य कार्मिक अधीक्षक रमेश कुमार राम के आकस्मिक निधन उपरांत बुधवार को डीआरएम कार्यालय स्थित एससी/एसटी रेलवे एसो. कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनके निधन से रेल एवं एसो को गहरी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। मण्डल मंत्री शशि रंजन कुमार एवं पूर्व मण्डल मंत्री लालबाबू राम ने कहा की रमेश कुमार राम जिस तत्परता से रेल की सेवा कर रहे थे, उतनी ही तत्परता से पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का भी वे निर्वहन कर रहे थे।

मण्डल अध्यक्ष अर्जुन राम ने कहा की रमेश कुमार राम हमारे एसो के बहुत पुराने साथी रहे हैं, वर्तमान में वे वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर थे। एसो की सभी बैठकों में वे हमेशा उपस्थित रहे हैं और हर वर्ष संविधान दिवस 26 नवंबर को देश के बड़े नगरों में होनेवाले केन्द्रीय अधिवेशन में वे हमेशा उपस्थित रहे हैं। बाद में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 02 मिनट का मौन रख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। मौके पर ज़ोनल अपर मंत्री रामाकांत राम, अपर मण्डल मंत्री सुबोध कुमार रविदास, अर्जुन बैठा, सुभाष पासवान, शंकर राउत, दीपक कुमार, सुरेश कुमार सिंह, मोहन राम, पंकज कुमार सहित दर्जनों रेलकर्मी उपस्थित थे।
दिवंगत मुख्य कार्मिक अधीक्षक को श्रद्धांजली देते रेलकर्मी

