भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में सैद्धान्तिक अधिष्ठान ही रही मूल आधार: देवेश कुमार

जेटी न्यूज़- टिंकू कुमार/ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी, चकमेहसी मंडल के हजपुरवा पँचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पहुँचे प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने प्रथम सत्र की वर्ग लेते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में सैद्धान्तिक अधिष्ठान ही हमारा मूल आधार रहा।

भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवँ विकास विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना के समय बनी पंच निष्ठा ही पार्टी का मूल दर्शन रहा है। राष्ट्रीय एकात्मता एवँ राष्ट्रीय एकता, भारतीय लोकतंत्र, गांधीवादी आधार पर समता मूलक एवँ शोषण मुक्त समाज, सर्व धर्म समभाव एवँ मूल्य आधरित राजनीति ही पार्टी की पंच निष्ठा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गयी थी मगर उन्होंने सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया। नरेंद्र मोदी की सरकार में आज जीतने भी योजनाएं चल रही है, सभी मे समता मूलक एवँ शोषण मुक्त को हित मे ध्यान रखा गया है। नरेंद मोदी भारत के राष्ट्रीय एकता के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे लंबी प्रतिमा बनवाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से अधिक शक्तिशाली हुआ है।

भाजपा के साशन में आम जनों का लोकतंत्र के प्रति आश्था मजवूत हुआ है। 2014 के बाद देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वधर्म समभाव को मजवूति दिया है, वह भारत के 130 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में बांधने में सफल रहे हैं।
प्रशिक्षण वर्ग का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार एवँ संचालन मंडल प्रभारी अभिषेक कुमार कुशवाहा ने किया।
द्वितीय सत्र का वर्ग महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीतांजलि ने भारतीय जनता पार्टी के सङ्गठन संरचना, व्यक्तिव विकास, तथा मंडलों में कार्यकर्ताओं का दायित्व विषय पर लिया। वर्ग गीत मंडल मंत्री शुशील कुमार ने ली।
इस अवसर पर अन्य प्रशिक्षण लेने वाले में जिला महामंत्री प्रभात कुमार, जिला प्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी कौशल कुमार पांडेय, विधानसभा संयोजक इंद्रमणि कुमार गुड्डू, पूसा मंडल प्रभारी राजीव ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दकिशोर मिश्र, विजय शंकर ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, मंडल महामंत्री किसलय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य विकास पांडेय, अवधेश ठाकुर, विनय ठाकुर, शिवचन्द्र चौधरी, दिनेश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button