डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय एग्रो टूरिज्म का बन रहा सेंटर

जेटी न्यूज़
आर.के.राय

समस्तीपुर :

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय एग्रो टूरिज्म का सेंटर बनता जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे महिला मंडल की अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक की पत्नी श्रीमती कौमुदी त्रिवेदी,एवं महिला मंडल की सदस्य तथा उनके साथ समस्तीपुर रेलवे महिला मंडल की अध्यक्ष सरला माहेश्वरी , श्रीमती वंदना कुमारी, श्रीमती यामी सिंह एव अन्य लोगों ने l शनिवार को विश्व विद्यालय का भ्रमण किया। श्रीमती त्रिवेदी ने कहा कि विश्व विद्यालय के कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव काफी अच्छा काम कर रहे है।

उन्होंने विश्व विद्यालय के कतरे से कमाई योजना के अंतर्गत जैविक खाद, अरहर के डंठल से बने उत्पाद एवं मकई के नेडे से बन रहे उत्पाद में काफी दिलचस्पी दिखाई। उन लोगों ने विश्व विद्यालय के हर्बल गार्डन का भी दौरा किया और तितली पार्क के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत विश्व गुरु बनेगा। श्रीमती त्रिवेदी के साथ श्रीमती क्षमा मिश्रा, श्रीमती विभा सिंह एवं अन्य कई वरीय अधिकारियों की पत्नी भी थी।

विश्व विद्यालय की ओर से सूचना पदाधिकारी डा कुमार राज्यवर्धन ने विश्व विद्यालय की गतिविधियों एवं कृषि विकास के हो रहे काम के बारे में महिला मंडल की टीम को जानकारी दी। पूर्व मध्य रेलवे महिला मंडल की टीम रिवर फ्रंट कैफे भी गयी और नदी में वोटिंग का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button