बिहार के बेटे रामकुमार के उल्फा उग्रवादियों से मुक्त होने पर खुशी की लहर

जे.टी.न्यूज़ ,
समस्तीपुर ::-
राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दिनांक -03.02.21 को समस्तीपुर सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री , केन्द्रीय गृह मंत्री , बिहार के मुख्यमंत्री , अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा बिहार के गृह सचिव से खानपुर प्रखंड के हरिपुर घाट निवासी वीणा कुमारी के पति रामकुमार (अलौली , खगड़िया) को उल्फा उग्रवादियों के चंगुल से सकुशल रिहा कराने की मांग किया था l प्रेस को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा था कि खानपुर प्रखंड के हरिपुर घाट निवासी वीणा कुमारी के पति रामकुमार विगत 04 वर्षो से अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला में एक निजी कम्पनी में रेडियो ऑफिसर के पद पर कार्यरत है l विगत 21 दिसंबर 2020 को उल्फा उग्रवादियों ने उनका अपहरण कर लिया था l उग्रवादियों द्वारा बार-बार 15 करोड़ रुपये फिरौती के रूप में माँगा जा रहा था l राजद के प्रांतीय प्रवक्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री , नेता प्रतिपक्ष बिहार तथा केन्द्रीय गृह सचिव को पत्र लिख कर अरुणाचल सरकार से बात करने तथा बिहार के बेटे रामकुमार की सकुशल रिहाई का प्रयास करने का आग्रह किया था l राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अथक प्रयास से 02 दिन पूर्व रामकुमार उल्फा उग्रवादियों की चंगुल से मुक्त हो कर सकुशल अपने घर वापस आ सका l सकुशल रिहाई पर रामकुमार के परिजन व रिश्तेदारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को धन्यवाद दिया है l

विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपेक्षित सहयोग के लिए प्रेस के साथियो के प्रति आभार प्रकट किया है l रामकुमार की सकुशल रिहाई पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , युवा राजद के प्रदेश महासचिव सूरज दास, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद नेता रंजीत कुमार रम्भू , ज्योतिष महतो , पीड़ित परिजन , पत्नी वीणा कुमारी व उनके दोनों बच्चे , ससुर रामकुमार दिवाकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है l


