टीका उत्सव के तीसरे दिन, पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक टीकों के साथ भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 10.85 करोड़ से अधिक

COVID-19 Vaccine: Amid PM's "Tika Utsav", States Say Running Low On  Vaccines: 10 Points

टीका उत्सव के तीसरे दिन में प्रवेश करने के साथ देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 10.85 करोड़ से अधिक हो गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 16,08,448 सत्रों के जरिए कुल 10,85,33,085 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,33,621 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने पहली खुराक ली है और 55,58,103 एचसीडल्ब्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, 1,00,78,589 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक), 49,19,212 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,17,12,654 पहली खुराक के लाभार्थी तथा 22,53,077 दूसरी खुराक के लाभार्थी और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,42,18,175 (पहली खुराक) और 7,59,654 दूसरी खुराक के लाभार्थी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू45-60 का आयु समूह60 वर्ष से ऊपर 

कुल

पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
90,33,62155,58,1031,00,78,58949,19,2123,42,18,1757,59,6544,17,12,65422,53,07710,85,33,085

अभी तक देश में लगाए गए कुल टीकों के 60.16 प्रतिशत में 8 राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RZ81.jpg

पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

टीकाकरण अभियान के 87वें दिन (12 अप्रैल, 2021) 40,04,521 टीके लगाए गए। इनमें से 34,55,640 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 52,087 सत्रों के दौरान टीके लगाए गए तथा 5,48,881 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।

दिनांक 12 अप्रैल, 2021(87वां दिन)
एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू45-60 का आयु समूह60 वर्ष से ऊपरकुल उपलब्धि
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
20,33233,75981,7111,23,45621,71,26481,29411,82,3333,10,37234,55,6405,48,881

वैश्विक रूप से लगाए जा रहे दैनिक टीकों की संख्या के लिहाज से, भारत प्रतिदिन दिए जा रहे 41,69,609 टीकों के औसत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002V8E5.jpg

भारत के दैनिक नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में 1,61,736 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात राजस्थान एवं केरल सहित 10 राज्यों ने दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। ऩए मामलों के 80.80 प्रतिशत इन 10 राज्यों से दर्ज किए जा रहे हैं।

51,751 मामलों के साथ महाराष्ट्र ने दैनिक नए मामलों में सर्वोच्च संख्या दर्ज की है। 13,604 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि छत्तीसगढ़ ने 13,576 नए मामले दर्ज कराए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003I0GB.jpg

जैसा कि नीचे प्रदर्शित किया गया है, 16 राज्य दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान प्रदर्शित कर रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00442I6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005P1ET.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006142B.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007WQJW.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामले 12,64,698तक पहुंच गए हैं। देश के कुल पॉजिटिव मामलों का यह 9.24प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,689 मामलों की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के पांच राज्यों की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 68.85प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्रकी 44.78 प्रतिशत की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008FQ4V.jpgभारत की कुल रिकवरी आज 1,22,53,697 पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 89.51प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 97,168 रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में 879 मौतें दर्ज की गईं। महाराष्ट्र ने सर्वाधिक (258) संख्या दर्ज कराई जबकि 132 दैनिक मौतों के साथ छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान रहा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009XA75.jpg

13 राज्यों/केंद्रशासित राज्यों ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की है। ये राज्य हैं- जम्मू एवं कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), असम, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश। 

Published by- Thakkur Varun Kumar

Related Articles

Back to top button