कैंसर रोग से पीड़ित आंगनबाड़ी सेविका का निधन।

अमरदीप
समस्तीपुर ::- जिला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित फूल्हारा केंद्र संख्या 144 की आंगनबाड़ी सेविका 53 वर्षीय मंजूषा सिन्हा का निधन कैंसर रोग से हो गया। इनके निधन का समाचार सुनते बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशीला कुमारी बिहार राज्य आंगनबाड़ी संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी सचिव किरण राय संघ के संयोजक राकेश कुमार माया आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि मृतिका का जे पी सेनानी राम सुशील कुंवर सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम बुझावन सिंह की छोटी पुत्री थी।लंबे अरसे से कैंसर रोग का इलाज बैंकर पुत्र राजू कुमार की देखरेख में कोलकाता अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उनका निधन सोमवार की दोपहर में हो गई। निधन का समाचार सुनते हैं श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा युवा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह डॉ संजय कुमार एएनएम समस्तीपुर की अवकाश प्राप्त प्राचार्य शीला सिंह मुखिया सुषमा दास संजय झा व्यापार मंडल के पैक्स अध्यक्ष दीनदयाल झा सेविका शबनम कुमारी सरस्वती देवी अरुण कुमार सिंह भोला कुमार झुंझुनू नवीन कुमार सिंह रामनरेश सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Edited By :- savita maurya 



