बाजिदपुर के प्रांगण में विधानसभा स्तरीय महागठबंधन की बैठक को सम्बोधित किया। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने आज राजकीयकृत किसान उच्च विद्यालय बाजिदपुर के प्रांगण में विधानसभा स्तरीय महागठबंधन के बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत हमारी गठबंधन को जीतने से रोक नहीं सकता है। पूरे बिहार में हम 40 में 40 सीट जीतेंगे और बिहार विधानसभा के चुनाव में नीतीश को खदेड़कर भगायेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन इतिहास की तरह वर्तमान में भी सजग और मजबूत होकर उभरेगा।उन्होंने बैठक में महागठबंधन के सभी साथियों को आह्वान करते हुए कहा कि आप महागठबंधन के जीत के लिए रोड मैप तैयार करें उपेन्द्र उसका अनुपालन करने के लिए तैयार है। अंत मे उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी 9 अप्रैल को समस्तीपुर चलकर नामांकन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। महागठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्षों के अध्यक्ष मंडली में आयोजित बैठक का संचालन दलसिंहसराय प्रखंड राजद अध्यक्ष नंदकिशोर महतो ने किया। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उजियारपुर के राजद विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि हमें पूरे दिल की गहराई से चुनाव में लगना है।उपेंद्र की प्रतिष्ठा लालू की प्रतिष्ठा है।उपेंद्र की जीत लालू की जीत होगी।बैठक को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर के राजद विधायक मो अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि पूरे देश मे अराजकता की स्थिति कायम है।हत्या,लूट,अपहरण,बेरोजगारी, किसानों की बदतर स्थिति से तबाह लोग महागठबंधन के पक्ष में एकजुट हो रहे हैं।जिस तरह से ये चौकीदार बन रहे हैं और लोगों को भी चौकीदार बना रहे हैं आज कोई भी पढ़ा लिखा नौजवान चौकीदार नहीं बनना चाहता है।हर मोर्चे पर विफल यह सरकार आज देश को दिग्भर्मित कर रही है।उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा प्रभारी सह रालोसपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया के देख रेख में आयोजित इस सफल बैठक को महागठबंधन के पूर्व विधायक प्रो शील कुमार राय,प्रभुनारायण राय, मिथिला डेयरी के अध्यक्ष सह मुखिया उमेश राय, कमलाकांत राय, राजद के प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद,इंका के समस्तीपुर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंहः,राम विलास ,राजद के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष विनोद राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष अमरेश राय, अरविंद पांडेय,राकेश राय, अरविन्द राय, राजेश्वर महतो,भगवान कुमार ,राम प्रवेश राय, मो शमी अहमद उस्मानी, कुमारी पिंकी,संजय दास, सुखदेव महतो,विष्णुदेव महतो,हेमलता कुमारी,मुसर्रत प्रवीण, सीताराम महतो,विजय कुमार,राम प्रसाद महतो,कमलेश कमल,सुबोध राय, अरुण कुमार चौधरी,दिनेश मालाकार,रामेश्वर महतो,शिव शंकर दास, गंगा प्रसाद सहनी, अजबलाल सदा,जिबेश्वर आदि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सुरेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण किया।बैठक में उजियारपुर की प्रखंड प्रमुख रिंकी कुमारी,रालोसपा के प्रदेश महासचिव राम सेवक सिंह,संतोष प्रसाद,अनन्त कुशवाहा,हिमांशु पटेल, ब्रजेन्द्र पप्पु, राकेश सिंह,मुस्ताक अहमद मुन्ना सहित भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।अंत में बैठक के अध्यक्ष उजियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद राय के धन्यवाद ज्ञापन के बीच बैठक की समाप्ति की घोषणा किया गया।

Related Articles

Back to top button