अम्बिका माध्यमिक विद्यालय में किशोरी लड़की एवं किशोर बालकों के साथ दो अलग अलग बैठकें आयोजित

अम्बिका माध्यमिक विद्यालय में किशोरी लड़की एवं किशोर बालकों के साथ दो अलग अलग बैठकें आयोजित


जेटी न्युज
मोतिहारी,पु.च।
प्रखंड क्षेत्र के ढेकहा बालिका विद्यालय व सिरसा ढेकहा स्थित अम्बिका माध्यमिक विद्यालय में किशोरी लड़की एवं किशोर बालकों के साथ दो अलग अलग बैठकें आयोजित की गई। इस बैठक में सेव द चिल्ड्रेन के राज्य समन्वयक शिराज़ शब्बीर ने बैठक उद्देश्य को बताते कहा कि किशोर- किशोरी समूह के गठन का उद्देश्य है कि किशोर एवं किशोरियों में निर्दिष्ट आत्मविश्वास, जागरूकता और क्षमता विकास करना जिससे वास्तविक एवं सामाजिक परिस्थितियों का सामना करके उनका व्यावहारिक हल ढूंढ सके।

लोगों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों एवं इसके कानूनी प्रावधानों से अपने परिवार एवं गांव के लोगों को जागरूक कर सके। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोगी बन सके। किशोर किशोरी के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अपने क्षेत्र के लोगों को अवगत कराना एवं योजनाओं से जुड़ाव कराने में सहयोग देना शामिल है। बैठक में बाल श्रम और बाल विवाह से संबंधित चर्चा करते हुए शिराज़ शब्बीर ने कहा कि बाल विवाह क्या है एवं इसके कानूनी प्रावधान को बताया। बाल विवाह होने की स्थिति में कहां जाएं कि किस से संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बच्चों के अधिकारों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। बाल विवाह को रोकने में समूह की क्या भूमिका हो सकती है। उस अवसर पर सेव द चिल्ड्रेन के जिला समन्वयक हामिद रज़ा ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले किशोर एवं किशोरियों को जागरूक करने से समाज में बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। बाल विवाह के मुद्दे पर जन सामान्य को जागरूक करने के बिंदु पर चर्चा की गई। जिला समन्वयक श्री रजा ने कहा कि दहेज क्या है इसके लिए कानूनी प्रावधान किया हैं।

दहेज लेन-देन की स्थिति में कहां जाएं किन से संपर्क करें दहेज प्रथा के दुष्परिणाम क्या है। दहेज के मुद्दे पर समाज को जागरूक करने के बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक कृष्णा कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह एवं सुशील कुमार आज़ाद ने किशोर किशोरियों के लिए संचालित सरकारी योजनाएं कुशल युवा कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम ,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम, मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना, नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान, व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी प्रबंधन, पोष्टिक भोजन का महत्व, एनीमिया नियंत्रण, व्यक्तिगत स्वच्छता, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा ,जेंडर भेदभाव से संबंधित बातों को विस्तृत रूप से बताया। इस बैठक प्रधान शिक्षक हरेंद्र किशोर यादव, शिव शंकर यादव, फसीह अनवर, , हरेंद्र यादव, वेद प्रकाश चौबे, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, गौतम कुमार यादव, सुरेन्द्र यादव, सावित्री देवी , सेव द चिल्ड्रेन के अनुश्रवण व मूल्यांकन समन्वयक राजनाथ प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button