समस्तीपुर में जेपी की जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों को किया याद
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोकनायक के आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को किया नमन
समस्तीपुर में जेपी की जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों को किया याद
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोकनायक के आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को किया नमन

जे टी न्यूज
समस्तीपुर, 11 अक्टूबर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर रविवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने लोकनायक के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, जनकल्याण और जनभागीदारी के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी समाज एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, सामान्य शाखा प्रभारी अंजली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।