भारत की जनगणना 2027 के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने सभी तैयारी की पूर्ण
भारत की जनगणना 2027 के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने सभी तैयारी की पूर्ण
जे टी न्यूज, ऋषिकेश: भारत की जनगणना 2027 के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने सभी तैयारी पूर्ण की और सभी को चार्ज अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने पर्यवेक्षक/प्रगणको को जन गणना किट देकर रवाना किया।
अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्य राशिद का है समाज हित का है इस कार्य को पूर्ण सुचिता से संपन्न करने के लिए आप अपनी निष्ठा तथा समर्पण के साथ पूर्ण करेंगे ऐसी में आप सभी से कामना करता हूं इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित करता हूं।
इस अवसर पर सभी विद्यालयों तथा विभिन्न कार्यालय से आए परगणक पर्यवेक्षक अपनी -अपनी किट लेकर अपने निर्धारित प्रस्तावित एचएल ब्लॉक के लिए रवाना हुए। जिनमें यसवीर सिंह सपना अरविंद सकलानी, कमल पांचाल सहितडॉ. त्रिलोक चन्द सोनी, मनोज कुमार गुप्ता, सुनीता पंवार,मोनिका रौतेला आदि उपस्थित रहे।


