चार सौ लीटर अर्द्धर्निर्मित शराब बहायी,पन्द्रह लीटर महुआ शराब जब्त एक गिरफ्तार, जेल
चार सौ लीटर अर्द्धर्निर्मित शराब बहायी,पन्द्रह लीटर महुआ शराब जब्त एक गिरफ्तार, जेल

जेटी न्यूज़ ,ब्रिजमनी पान्डेय
नावानगर (बक्सर):- स्थानीय थाना क्षेत्र के केसठ महादलित बस्ती में नावानगर पुलिस ने छापेमारी कर जमीन के अंदर छुपा कर रखी गयी चार सौ लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब जावा महुआ गुड़ के घोल को नष्ट कर दिया। शराब नष्ट करने के बाद पुलिस ने महुआ शराब बनाने वाले उपकरणों व बर्तनों को भी नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने केसठ से पन्द्रह लीटर महुआ शराब के साथ विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया इस आशय की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपुकार सिंह ने कहा कि पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह के निर्देश के आलोक मे गुप्त सूचना मिली थी कि केसठ गांव की महादलित बस्ती में भारी मात्रा में महुआ शराब जमीन के अंदर छुपा कर रखी गयी है। प्राप्त सूचना के आलोक में छापेमारी कर चार सौ लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट करते हुए पन्द्रह लीटर महुआ शराब के साथ केसठ महादलित बस्ती से विकास कुमार को गिरफ्तार करके थाना लाया गया जहां से जेल भेज दिया गया प्रभारी थानाध्यक्ष ने आगे कहा की मामले मे विकास कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

