रामपुर बिरित गांव के कटही पूल के समीप उपलाता हुआ मिला वृद्ध का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रामपुर बिरित गांव के कटही पूल के समीप उपलाता हुआ मिला वृद्ध का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
जांच में जुटी पुलिस

जेटी न्यूज मधुबनी।

मधवापुर थाना क्षेत्र में आज एक अधेड़ उम्र के वृद्ध के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार मधवापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिरित गांव के चौर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर बिरित के चौर स्थित कटही पूल के समीप सुबह शव को उपलाते हुए लोगों ने देखा। जिसके बाद इसकी सूचना मधवापुर थानाध्यक्ष गया सिंह को दी गयी। सूचना मिलते ही मधवापुर पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाल Chat शुरू की। संभावना है कि उक्त व्यक्ति की कही दूसरे जगह हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रामपुर बिरित के चौर में फेंक दिया गया है। उधर, शव मिलने की जानकारी होते ही शवस्थल पर भारी भीड़ जुट गई। मधवापुर के थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल, शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button