पति की दीर्घायु के लिए सुहागिने रखी तीज का व्रत, तीज व्रत करने से पापो का नाश होता है।

जेटी न्यूज, नई दिल्ली

नई दिल्ली के संगम विहार अवस्थित झंझट टाइम्स के प्रधान संपादक मंडल, महाखबर के बिहार स्टेट हेड के आवास पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ तीज का व्रत मनाया गया। हरितालिका तीज व्रत इस व्रत को करने वाली महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला रहती हैं। साथ ही रात भर सोती नहीं हैं।  तीज का व्रत सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास मायने रखता है। भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को यानी गुरुवार को यह व्रत हर सुहागिन अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं और अपने दांपत्‍य जीवन में सुख की कामना करती है। इस दिन माता पार्वती और शिवजी की पूजा करके अखंड सौभाग्‍य का आशीर्वाद प्राप्‍त किया जाता है। 

इस कठिन व्रत को करने वाली महिलाओं को कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि हरतालिका तीज में पूजा की शुरुआत सबसे पहले गणेशजी से करनी चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से आपकी पूजा बिना किसी बाधा के संपन्‍न होती है और व्रत भी पूर्ण होता है। हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए। व्रत कथा सुने बिना हरतालिका तीज का व्रत अधूरा माना जाता है। इस दिन महिलाओं को एक साथ बैठकर माता के भजन कीर्तन करने चाहिए। ऐसा करने से पूरा माहौल भक्तिमय बन जाता है और साथ ही ईश्‍वर का आशीर्वाद भी मिलता है। उन्होंने बताया कि यह व्रत करने वाली महिलाओं को घर के पूजा स्‍थल में दिन भर एक दीपक जलाकर रखना चाहिए। यह दीपक कम से कम 24 घंटे तक जलना चाहिए।
व्रत करने वाली महिलाओं को पारण करने के मुहूर्तों में ही व्रत तोड़ना चाहिए। इस अवसर महाखबर के स्टेट हेड की धर्मपत्नी आरती कुमारी, सुलेखा कुमारी, नीतू कुमारी ने निर्जला रहकर श्रद्धा भक्ति के साथ हरितालिका तीज व्रत किया और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की‌।

Related Articles

Back to top button