जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान हेतु प्रेस वार्ता आयोजित।

जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान हेतु प्रेस वार्ता आयोजित।
जे टी न्यूज़,समस्तीपुर

आज जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर 2021 के कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान हेतु प्रेस वार्ता समाहरणालय सभाकक्ष में की गई।प्रेस वार्ता में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवादाता/ब्यूरो उपस्थित थे।

जिले में 29 लाख 86 हजार लोग ऐसे हैं जो 18 वर्ष से ऊपर हैं जिनको कोविड-19 की टीका दिया जाना है, जिसमें 19 लाख 42 हजार लोगों को टीका दिया जा चुका है। जो कुल लक्ष्य का 65.1% है। प्रथम एवं द्वितीय डोज हेतु कुल 4 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है। जिसमे 2.5 लाख लोगों को द्वितीय डोज दिया जाना है। दिनांक 26.10.2021 से सभी 580 टीकाकरण सत्र स्थल चालू है जिन पर प्रथम/द्वितीय डोज के लिए टीका लगाया जाएगा। दिनांक 29.10.2021 से पल्स पोलियो टीकाकरण के तर्ज पर डोर टू डोर सर्वे कर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु आशा की दीदियां, सेविका, एवं सहायिका प्रखंडवार, पंचायतवार, वार्डवार प्रतिनियुक्त होंगी। इसमें 1 दिन मे जिले के 600 वार्डों में घर घर सर्वे कर टीकाकरण किया जाएगा। जिले के सभी वार्डों में सर्वे और टीकाकरण 10 दिनों में कराया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button