छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का हुआ वितरण
छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का हुआ वितरण

जेटी न्युज
मोतिहारी,पू०च०।
महापर्व छठ से पौराणिकता,पवित्रता और परंपराओं के प्रति लोगों का अलग तरह का जुड़ाव होता है। उक्त बातें महिला सेवा सशक्तिकरण मंच की संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर बबीता श्रीवास्तव ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया। वही छठ पूजा के लिए छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करते हुए बबीता श्रीवास्तव ने बताया की छठी मैया से सभी नगर वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा की महंगाई के कारण कुछ परिवार के लोग लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को उत्साह पूर्वक नहीं मना पाते हैं। वैसे परिवारों को पिछले 6 वर्षों से पूजन सामग्री शुपलि, गेंहू, नारियल,चीनी के साथ कपड़ा वितरण किया जाता है। जिससे एक अलग तरह की आत्म सन्तुष्टि मिलती है और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य के काम है। इस परोपकारी कार्य के कारण जरूरतमंद छठ व्रतियों को उनको छठ की सामग्री मिल जाती है जिससे वे खुशी पूर्वक़ व्रत को करती है ।वही मौके पर जिला महासचिव रजनी कौशल पूर्व मीडिया प्रभारी मधुरानी जिला मीडिया प्रभारी रेनू वर्मा जिला सह सचिव पुष्पा सिंह जिला सह सचिव रागिनी श्रीवास्तव सदस्य सुलेखा तिवारी, रीमा, विभा ,सुनीता, शीला, मोनिका, सरिता ,सुषमा, एवं छठ व्रति उपस्थित थी।


