बेख़ौफ़ अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े पूर्व मंत्री वीणा शाही के स्टाफ से लुटे 45 लाख रुपए

जे टी न्यूज़, पटना
आज तड़के बेख़ौफ़ अपराधियों ने पटना दिनदहाड़े 45 लाख रुपए की लूट की घटना को दिया अंजाम । अपराधियों ने बिहार की पूर्व मंत्री वीणा शाही के स्टाफ से रुपए लूट लिया । कैश लूट की यह वारदात अटलपथ पर हुई है। वारदात के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लूट की सूचना पर पाटलिपुत्रा थाना समेत पटना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 3 बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने कैश लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है।
घटना आज दोपहर बाद 3:15 बजे की है जहा पूर्व मंत्री का सहायक मैनेजर संजीव सिंह अपने एक साथी के साथ 45 लाख रुपए पूर्व मंत्री के न्यू पाटलिपुत्रा स्थित घर से लेकर चला था। उजले रंग की कार से आरब्लॉक जाना था। वहां सोन भवन के बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में रुपए जमा करना था। कार में संजीव के साथ उसका एक साथी कर्मी और चालक चंदन शर्मा था। कुल तीन लोग कार में थे। संजीव के अनुसार न्यू पाटलिपुत्रा से ये लोग अटलपथ पर आए। कार कुछ दूर आगे उदय चौक के पास पहुंची थी कि एक बाइक अचानक से ड्राइवर के साइड सट गई। इसके बाद बाइक सवार ने गाड़ी में स्क्रेच लगने की बात कह जबरन कार को रूकवा दिया। बाइक सवार बहस करने लगा।

इसी बीच 2 बाइक पर सवार 4 और अपराधी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर कार को घर लिया। अपने पास से पिस्टल निकाला। इसके बाद RTGS फॉर्म वाला बैग लिया। फिर कैश से भरा झोला छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने चालक और संजीव को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद पिस्टल का डर दिखाकर कैश वाला झोला लूटकर फरार हो गए। सिटी एसपी सेंट्रल अम्बरीश राहुल ने इस वारदात की पुष्टि की है। हालांकि लूटे गए कैश को वो 45 की जगह 41 लाख बता रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मास्क और हेलमेट पहने थे अपराधी, अब पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। न्यू पाटलिपुत्रा से लेकर अटलपथ के वारदात स्थल तक में लगे CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है। फुटेज के जरिए पता किया जा रहा है कि अपराधी कहां से पीछे लगे हुए थे।
