सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त योग्य नहीं : रामपुकार सिन्हा

सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त योग्य नहीं : रामपुकार सिन्हा


जेटी न्यूज

घोड़ासहन पूर्वी चंपारण- ढाका विधानसभा क्षेत्र के घोड़ासहन स्थित कर्पुरी चौक पर सम्राट अशोक समता परिषद, महात्मा फुले समता परिषद एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनो द्वारा शुक्रवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व जदयू के प्रदेश महासचिव तथा सम्राट अशोक समता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राम पुकार सिन्हा जी के नेतृत्व में
सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया गया।उक्त अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राम पुकार सिन्हा ने कहा कि भारत की जनता सम्राट अशोक का अपमान कभी स्वीकार नहीं कर सकती है। अपने पराक्रम और समाज सुधार के कार्यों से भारत को पूरी दुनिया में गौरव दिलाने वाले सम्राट अशोक ने दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाया। उनके उपर नाटककार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा अपनी रचनाओं में और इस संदर्भ में दिए गए साक्षात्कार में उन महान शख्सियत के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी एवं उनके विरुद्ध आधारहीन तर्क बर्दाश्त योग्य नहीं है। साथ ही इतिहास विरुद्ध बात लिख कर न सिर्फ बिहार के स्वाभिमान को ललकारा गया है बल्कि भारत की अस्मिता पर भी हमला है। श्री सिन्हा ने इसकी निंदा करते हुए नाटककार दया प्रकाश सिन्हा को दिए गए सभी पुरस्कार वापस लेने, उनके द्वारा लिखित सम्राट अशोक से सम्बंधित पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने तथा उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button