ऐ मेरे देश भारत तु यूँ ही आजाद रहे

ऐ मेरे देश भारत तु यूँ ही आजाद रहे

 

ऐ मेरे देश भारत तूू यूँ ही आजाद रहे, तेरा ये अधिकार रहे,
तेरी इस आजादी पर,
भारत वासियों की शान बनी रहे
मेरे जैसे लाखों जान कुर्बान रहे।
हम कांटो के बीच फूल खिलाएं,
हम धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ हम सबको गले लगाएं
,मिल कर हम गणतंत्र दिवस मनाएं।
भारत देश हमारी शान है
, भारत देश हमारी मान है,
हम उस देश के वासी है,
जिसका नाम हिंदुस्तान है।
तिरंगा ऊँचे लहराएगा नीले आसमान मे,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर
,आँख जो उठाएगा कोई हमारे हिंदुस्तान पर,
ख़त्म कर देंगे उसको या खेलेंगे अपनी जान पर।
देश की आजादी से बड़ी कोई ख्वाहिश नहीं है,
देश के लिए जिंदा रहूं खुद से जंग यही है,
तिरंगा सबसे ऊंचा रहे इस जहान में हमारा,
मेरी पहली और आखिरी ख्वाहिश यही है।
देश की हर गली में हम तिरंगा फहराएंगे,
गणतंत्र दिवस का यह त्यौहार हम शान से मनाएंगे
समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ।
जय हिन्द ,जय भारत
विनोद तकियावाला
स्वतंत्र पत्रकार/ स्तम्भकार /
नेशनल मीडिया कॉडिनेटर ,न्युज पेपर एशोसिएसनऑफइण्डिया ,
सदस्य प्रेस कल्ब ऑफ इण्डिया।
सदस्य ‘ प्रेस एशोसिएसन

Related Articles

Back to top button