प्रो ईशा सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय समस्तीपुर का असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

प्रो ईशा सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय समस्तीपुर का असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर:- आज प्रो ईशा सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय समस्तीपुर के असामयिक निधन पर महाविद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गयाl

प्रधानाचार्या ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. सिन्हा एक अच्छे शिक्षक के साथ बहुत ही मिलनसार, सहज व मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी उच्च शैक्षणिक उपलब्धि के कारण ही विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष का पदभार सुचारू रूप से निर्वहन किया।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। प्रो. बिगन राम, प्रो. अरुण कुमार कर्ण, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. रीता चौहान, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. सुप्रिया कुमारी, बलराम मंडल, सुशेन कुमार, पीनाक बोस, अजीत कुमार आदि ने उनके साथ बिताएं पल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

Related Articles

Back to top button