अलाव से लगी आग में एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की दोनों पर कटी,7 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

अलाव से लगी आग में एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की दोनों पर कटी,7 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के चंपापुर पंचायत अंतर्गत प्रसोतीपुर गांव में अलाव से लगी आग में गैस सिलेंडर फटा। गैस सिलेंडर पढ़ते ही एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति की दोनों पैर कट गई और अन्य सात पढ़ने व आर्मी की बहाली हेतु दौड़ लगाने वाले लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार प्रसोतीपुर गांव निवासी रामाश्रय साह के घर में सोमवार की रात्रि 2:30 बजे मवेशी के लिए रखे गए अलाव से अचानक आग लग गई। मवेशी के घर के जस्ट बगल में रामाश्रय साह का आवासीय घर भी था। आग इतनी भयानक थी कि किसी की एक न चली और देखते ही देखते रामाश्रय साह का पूरा घर जलकर खाक हो गया। उक्त अगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों के प्रयास से घर में रखे गए एक सिलेंडर को निकाल लिया गया।

 

लेकिन दूसरा गैस भरा हुआ सिलेंडर घर में ही रह गया। जो आग से गर्म होकर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर ब्लास्ट करते ही आग बुझाने गए एक ग्रामीण 40 वर्षीय मनोज साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरा व्यक्ति व लक्ष्मी नारायण साह कपड़ा व्यवसायी के पुत्र धीरज कुमार की सिलेंडर के चदरा से दोनों पैर कटकर अलग हो गया। जिनका उपचार रहमानिया हॉस्पिटल मोतिहारी में चल रहा है। वही सात अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों में बिगु पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार एवं राजन कुमार को परिजनों ने डंकन अस्पताल रक्सौल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बीरगंज रेफर कर दिया।वहां के चिकित्सकों ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। वही चंपापुर गांव निवासी डॉक्टर रौशन कुमार का उपचार मोतिहारी डॉक्टर तरुण विजय के पास चल रहा है। आकाश कुमार और विकास कुमार का उपचार एसआरपी हॉस्पिटल रक्सौल में चल रहा है। वही अमित कुमार जो स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी हैं, उनका उपचार भी मोतिहारी में चल रहा है।

 

उक्त अगलगी की सूचना मिलते ही रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख पति श्रीकांत दुबे एवं मुखिया पति समशूल जोहा अंसारी के माध्यम से आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने अग्निशामक यंत्र को रक्सौल एवं रामगढ़वा से भेजा। जिससे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही सुगौली अंचल इंस्पेक्टर अभय कुमार एवं रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान अपने दलबल के पास साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं मृतक मनोज साह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

साथ ही अन्य घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से मोतिहारी तथा रक्सौल भेजा। उक्त घायलों में दो तीन लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अगलगी में रामाश्रय साह के घर में रखे गए अनाज, कपड़ा, फर्नीचर तथा बर्तन सहित लाखों की सामग्री जलकर राख हो गई। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार को प्रशासन से कोई सहायता मुहैया नहीं कराई गई थी।

Related Articles

Back to top button