समस्तीपुर: बी आर के सी कॉलेज में उमड़ी नामांकन की भीड़

जिला अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित बासुदेव रामकिशोर चौधरी महाविद्यालय में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा चयनित छात्र छात्राओं का भीड़ देखा गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जय शंकर ठाकुर ने बताया कि उक्त कॉलेज के सभी कार्यरत कर्मी को निर्देश दिया गया है कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में चयनित छात्र-छात्राओं को अलग अलग काउंटर व सुविधा उपलब्ध हो ताकि दूर-दराज से आए छात्रों को किसी भी विषयों में नामांकन पत्र दाखिल करने में असुविधा नहीं हो। गौरतलब हो कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम चयनित छात्र-छात्राओं के नामांकन की अंतिम तिथि 8 सितंबर तय की गई है तथा कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो.अमित कुमार चौधरी सभी छात्र-छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button