समस्तीपुर: सांसद ने कल्याणपुर और खानपुर में किया सड़कों का शिलान्यास, क्षेत्र भ्रमण

जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड की दो प्रमुख सड़कों का शिलान्यास शुक्रवार को सांसद प्रिंस राज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया। इसमें लदौरा पंचायत में लदौरा से चकमेहसी होते हुए गंगौरा सड़क शामिल है। सड़क की कुल लंबाई 17.150 किलो मीटर है। वहीं इसकी प्राक्कलन राशि 12 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए है। दूसरी ओर कुशियारी चौक पर कुशियारी से जनार्दन चौधरी के घर होते हुए जीरो माइल तक का सड़क शामिल है। सड़क की कुल लंबाई 6.350 किलो मीटर व प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ 99 लाख 33 हजार 5 सौ रुपए है। मौके पर जगह-जगह रालोजपा के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष रीना सहनी, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष मनोज कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर सिंह, नीरज भारद्वाज, हजपुरवा मुखिया पति रमेश शर्मा, प्रभु कुशवाहा, भाजपा के युवा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, राजेश झा, राजेश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय, पूर्व मुखिया कैलाश सहनी, पंकज ठाकुर, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने प्रिंस राज जिंदाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शिलान्यास उपरांत स्वर्गीय पत्रकार उमेश कारजी के निधन को लेकर सांसद उनके पैतृक आवास देवपार पर ढ़ाढ़स देने गए। साथ में प्रखंड रा लो ज पा अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रभात मौजूद थे।

वहीं दूसरी तरफ खानपुर प्रखंड क्षेत्र में सांसद प्रिंस राज व स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने खानपुर मोड़ से सादीपुर जाने वाली मुख्य पथ का नव निर्माण के लिए संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खानपुर से सादीपुर, मननपुर को जाने वाली करीब 7 किलोमीटर की लंबाई की सड़क का निर्माण 5 करोड़ 28 लाख 53 हजार रुपये की लागत से कराई जाएगी। सांसद प्रिंस राज ने कहा कि विकास की गति अब तेजी से बढ़ने लगी है। हर तरफ सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने विशनपुरआभी पंचायत अंतर्गत हरिपुरघाट में पुल का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। विधायक अशोक कुमार ने कहा कि खानपुर मोड़ से सादीपुरघाट तक कि जर्जर सड़क की समस्या अब समाप्त हो जाएगी।

मौके पर राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी, प्रधान महासचिव नीरज भरद्वाज, महिला सेल के जिला अध्यक्ष रीना सहनी, महिला दलित सेना के जिला अध्यक्ष रीता पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ० महेश कुमार कंचन, रा०लोक जन शक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान, मुखिया चंदशेखर राय, कमलेश यादव, पूर्व मुखिया राम विलास सहनी, मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा, कौशल झा, सुशील झा, संवेदक जनक किशोर राय, पूर्व मुखिया राम नरेश राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Back to top button