चम्पापुर मध्य विद्यालय में प्रखंड प्रमुख पति व पूर्व मुखिया श्रीकांत दुबे ने कम्प्यूटर लैब का किया उद्घाटन, बच्चों में हर्ष
चम्पापुर मध्य विद्यालय में प्रखंड प्रमुख पति व पूर्व मुखिया श्रीकांत दुबे ने कम्प्यूटर लैब का किया उद्घाटन, बच्चों में हर्ष
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा
रामगढ़वा पूर्वी चंपारण – प्रखंड क्षेत्र के चम्पापुर मध्य विद्यालय में 11 अक्टूबर 2022 को रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख पति व पूर्व मुखिया श्रीकांत दुबे ने फीता काट कर कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विद्यालय में नव पदस्थापित कम्प्यूटर शिक्षक नृपेन्द्र कुमार ओझा ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब लगाने का उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी कम्प्यूटर में शाक्षर बनाया जाए।

ताकि इस डिजिट दुनिया के दंगल में हमारे सरकारी विद्यालय के बच्चे कहीं से पीछे न रहें। विद्यालय में कंप्यूटर लैब के उद्घाटन होने से बच्चों एवं अभिभावकों में अपार खुशी देखी गई। उद्घाटन समारोह का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर राम के द्वारा किया गया।मौके पर विद्यालय के शिक्षक बिहारी प्रसाद, बिंदा लाल चौरसिया, अजीत कुमार, अशोक कुमार, रामबालक राम तथा शिवेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।