1440 बोतल नेपाली शराब जब्त

1440 बोतल नेपाली शराब जब्त

जेटीन्यूज/मधुबनी
थाना पुलिस ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के समीप 1440 बोतल शराब जब्त की। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बुधवार की अलसुबह मोतनाजे गांव से उत्तर इंडोनेपाल सीमा के समीप 1440 बोतल नेपाली देसी शराब पकड़ी गई। पुलिस गाड़ी को देख कारोबारी भाग गया।
मामले में एएसआई सच्चिदानंद सिंह के आवेदन पर मोतनाजे गांव के विष्णु कुमार कामत समेत अन्य तीन अज्ञातों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button