कोर चक्का के बाबा थाना में दो गुट में जमकर मारपीट में महिला सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल

जे टी न्यूज़ / गीता कुमार

खगड़िया : पसराहा थाना क्षेत्र के कोरचक्का गंगा किनारे बसे बाबा थान में रविवार की रात दो गुटों में जमकर मारपीट हो गया मारपीट में दो महिला सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट का कारण जमीनी विवाद का पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है।बताया गया कि भागलपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र गनोल गांव और पसराहा थाना के कोरचक्का बाबा थान के दो परिवार के बीच देर रात तू-तू ,में-में हो गई इसके बाद आपस मे मारपीट होने लगा।मारपीट में कोरचक्का बाबा थान के सुनील सहनी पिता विशुंदेव सहनी,गुड्डू सहनी पिता ज्रनार्धन सहनी,मनीष सहनी पिता जनार्दन सहनी,सूरज कुमार पिता जनार्दन सहनी,सुशील सहनी पिता स्व धमेंद्र सहनी,चंदन सहनी पिता धनिकलाल सहनी ,किरण देवी एवं उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पसराहा पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल गोगरी भेज दिया।

स्थानीय लोंगों ने बताया कि बगल के गांव गनोल के कुछ लोग नशे हालत में आये और सड़क पर खड़े लोगो से गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे। अचानक हुए मारपीट से आधे दर्जन से अधिक लोग घायल गए।पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को ईलाज के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button