द्वितीय चरण का निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार हुआ समाप्त
द्वितीय चरण का निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार हुआ समाप्त
जेटी न्यूज़।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत होने वाले दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजते ही समाप्त हो गया। सभी उम्मीदवारों ने अपना बैनर पोस्टर हटाना शुरू कर दिया है। निर्वाची पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नगर निगम समस्तीपुर, नगर पंचायत मुसरीघरारी एवं नगर पंचायत सिंघिया में आगामी 28 दिसम्बर को चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से संध्या 5 बजे तक जारी रहेगा तथा मतों की गणना 30 दिसंबर को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होगा। निर्वाची पदाधिकारी ने आगे बताया कि समस्तीपुर नगर निगम में कुल मतदान भवनों की संख्या 103, नगर पंचायत मुसरीघरारी में कुल मतदान भवनों कि संख्या 20 एवं नगर पंचायत सिंघिया में कुल मतदान भवनों कि संख्या 20 है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम समस्तीपुर में पुरुष मतदाताओं कि संख्या 94826, महिला मतदाताओं कि संख्या 82932 अन्य मतदाताओं कि संख्या 7 है।

नगर पंचायत मुसरीघरारी में पुरुष मतदाताओं कि संख्या 11592, महिला मतदाताओं कि संख्या 10058 एवं नगर पंचायत सिंघिया में पुरुष मतदाताओं कि संख्या 11374, महिला मतदाताओं कि संख्या 9848 है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम समस्तीपुर में पिंक बूथ कि संख्या 2, एवं आदर्श बूथ कि संख्या 2 है, नगर पंचायत मुसरीघरारी में पिंक बूथ कि संख्या 1, आदर्श बूथ कि संख्या 1 है एवं नगर पंचायत सिंघिया में पिंक बूथ कि संख्या 1 एवं आदर्श बूथ कि संख्या 1 है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जिले में होने वाले द्वितीय चरण का निकाय चुनाव कि तैयारी पूर्ण कर ली गई है।