जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर नजर रखने एवं पूरी सतर्कता बरतने का डीएम का दिया निर्देश

जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर नजर रखने एवं पूरी सतर्कता बरतने का डीएम का दिया निर्देश

 

जेटी न्यूज (प्रो अरुण कुमार)

 

मधुबनी।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले में विधि व्यवस्था संधारण एवं शांति तथा सौहाद्रपूर्ण वातावरण को कायम रखने को लेकर के जिले के सभी वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने से सम्बंधित कई आवश्यक निर्देश भी दिए है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर नजर रखेंगे एवं पूरी सतर्कता बरतेंगे। कल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था,

सांप्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बना रहे इस बाबत सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल निर्धारित समय पर अपनी प्रतिनियुक्ति के स्थान पर पहुंच जाएंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि हर हाल में विधि व्यवस्था बनी रहे एवं कोई भी अप्रिय घटना न हो।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त अवसर पर सतत भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।सभी अंचल अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक भी भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था संधारण में पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेंगे। सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे एवं सतत निगरानी रखते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। *सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म यथा यूट्यूब, व्हाट्सएप ग्रुप ,पोर्टल न्यूज़, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम इत्यादि पर 24 घंटे नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के अवकाश रद्द किया गया है,विशेष परिस्थिति में स्वीकृति के उपरांत अवकाश पर जा सकते है। उक्त अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी अनुमंडल में थानावार पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों ,पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

Related Articles

Back to top button