अचानक लगी आग से आंगनबाड़ी केंद्र के कागजात सहित अन्य समान जल कर हुई खाक

अचानक लगी आग से आंगनबाड़ी केंद्र के कागजात सहित अन्य समान जल कर हुई खाक

जेटी न्यूज

कोटवा:( पूर्वी चम्पारण)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बथना पंचायत वार्ड नंबर दस में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 51 में अचानक लगी आग से जरूरी कागजात सहित कई अन्य समान जल कर खाक हो गया है। केंद्र की सेविका रेणु कुमारी ने बताया कि सोमवार की आधी रात को आंगनवाड़ी केंद्र से आग की चिंगारी निकलते दिखाई दिया। शोरगुल मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तबतक आंगनवाड़ी केंद्र में रखा कुछ जरूरी कागजात, चावल की बोरी, दाल,सोयाबीन,बक्सा,कुर्सी,सेविका की ड्रेस,किराना समान सहित कई अन्य समान जल कर राख हो गया।इस बाबत पूछे जाने पर कोटवा सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस घटना की जानकारी दी गई है।वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आगे की कार्यवाही की जायेंगी।

Related Articles

Back to top button