जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह “हीरा” की अध्यक्षता में स्वर्गीय रामविलास पासवान की 77वी जयंती समारोह मनाई गई

जे टी न्यूज़ , शम्भूपट्टी, समस्तीपुर : लोजपा (आर) के जिला कार्यालय शम्भूपट्टी ,समस्तीपुर में बुधवार को 11 बजे दिन में भारत के द्वितीय अंबेडकर, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनजन के लोकप्रिय नेता व लोक जनशक्ति पार्टी दलित सेना के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की 77वी जयंती

समारोह जिला अध्यक्ष समस्तीपुर श्री अनुपम कुमार सिंह “हीरा” के अध्यक्षता में मनाई गई। श्री सिंह ने जयंती समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा की रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की

सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे। जयंती समारोह में लोजपा परिवार समस्तीपुर के सम्मानित पदाधिकारी, जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, जिला

महासचिव सह विधानसभा प्रभारी वारिसनगर सुगिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी रोसड़ा मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी मोरवा, विश्व बंधु राय, जिला महासचिव राजीव रंजन, जिला संगठन प्रभारी सह विधानसभा प्रभारी मोहिद्दीन नगर कैलाश पासवान , जिला मीडिया

प्रभारी राहुल कुमार झा, जिला महासचिव सह विधानसभा प्रभारी विभूतिपुर रामबालक सिंह कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार साहू, प्रदेश सचिव गीता सिह कुशवाहा ,जिला महिला अध्यक्ष विभा देवी, छात्र संघ जिला अध्यक्ष श्याम कुमार पासवान, जिला संगठन सचिव मुकेश पासवान, अरुण

पासवान ,मंजय पासवान, सिंघिया प्रखंड अध्यक्ष सुशील झा, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण साह, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण झा, अरविंद पासवान, सुरेंद्र पासवान, राम वकील पासवान, हिमांशु रंजन सिंह, नूतन कुमारी, अनीश कुमार पासवान, धर्मवीर ठाकुर, राकेश रावत, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, आदर्श कुमार,राजकुमार झा ,सौरव सतनाम सहित समस्त कार्यकर्तागण उक्त समारोह में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button