धनंजय कुमार पुष्पक सर्वसम्मति से गोपालगंज जिला अध्यक्ष के रूप में हुए निर्वाचित घोषित– माली समाज
धनंजय कुमार पुष्पक सर्वसम्मति से गोपालगंज जिला अध्यक्ष के रूप में हुए निर्वाचित घोषित– माली समाज
जे टी न्यूज़

गोपालगंज : माली मालाकार कल्याण समिति जिला इकाई गोपालगंज के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक पंचदेवरी प्रखंड के सिधरिया गांव में पुष्पक पब्लिक स्कूल के सभागार में धनंजय कुमार पुष्पक के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच हीरालाल माली एवं संचालन शिक्षाविद ओमप्रकाश माली के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माली मालाकार कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक सह अधिवक्ता मुन्ना मालाकार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललन प्रसाद भक्त एवं युवा प्रखर नेता अजय मालाकार उपस्थित हुए। बैठक में गोपालगंज जिला के विभिन्न प्रखंड,विभिन्न गांव के शिक्षाविद,समाजसेवी,बुद्धिजीवी,युवा साथी एवं माता बहनों ने बैठक में शामिल होकर अपना अपना विचार प्रकट की एवं विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक मुन्ना मालाकार ने अपने संबोधन में कहा सभी माली समाज को एकजुट होकर अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना होगा एवं संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का संकल्प सभी को लेना होगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह प्रखर युवा नेता अजय मालाकार ने कहां की देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी आज भी हमारा माली समाज हाशिए पर है,यह चिंता का विषय है,सभी राजनीतिक दल ने इस माली समाज को उपेक्षित किया है। समय आने पर सभी राजनीतिक दल को सबक सिखाने का माली समाज काम करेगा। सर्वसम्मति से संगठन विस्तार करते हुए

जिला संरक्षक पद पर हीरालाल माली(पूर्व सरपंच),जिला अध्यक्ष धनंजय पुष्पक,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माली,जिला मीडिया प्रभारी मंटू माली,वरीय उपाध्यक्ष बाबूलाल माली,जिला मंत्री अशोक सैनी(पूर्व पंचायत समिति सदस्य),जिला संगठन मंत्री मैनेजर माली,जिला महासचिव उमाशंकर माली,जिला सचिव अभिमन्यु कुमार, जिला उपसचिव राजकिशोर माली, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश माली,मोहन माली,शीला देवी,दिनेश सैनी,शंभू माली सहित सभी मनोनीत पदाधिकारी को मौके पर प्रदेश कमेटी द्वारा माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामना दी। मौके पर संदीप पुष्पक,त्रिशंकु माली,माया देवी,डॉ विजय माली,नेहा सैनी,प्रभु सैनी,इं दीपक सैनी,करिश्मा देवी,मनीषा देवी,जगमोहन भगत,ललित मोहन माली,शिवकुमार,विद्यानंद सैनी सहित सैंकरो माली समाज के लोग उपस्थित थे। अंत में सभी लोगो ने माली मालाकार कल्याण समिति में आस्था व्यक्त की एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।




