प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र राय एवं वरबट्टा के प्रखंड अध्यक्ष मोसवीर आलम के निधन पर जदयू ने जताया शोक

प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र राय एवं वरबट्टा के प्रखंड अध्यक्ष मोसवीर आलम के निधन पर जदयू ने जताया शोक

जे टी न्यूज, गोपालगंज : जिला के विजयीपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री सतेंद्र राय एवं पूर्णिया जिला वरबट्टा प्रखंड अध्यक्ष मोसवीर आलम के आकस्मिक निधन पर जनता दल (यू0) ने गहरा शोक जताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सतेंद्र राय एवं श्री मोसवीर आलम का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। पार्टी के दोनों साथी निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा में तन-मन से जुटे रहते थे। परम्पिता परमेश्वर से हम प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को चिर शांति एवं उनके परिजनों को संबल व सहनशक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करते वालो में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी’’, माननीय विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, माननीय विधान पार्षद सह राष्ट्रीय सचिव श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेष महासचिव श्री अरूण कुमार सिंह,

श्री चंदन कुमार सिंह, श्री सुनील कुमार सुषील, श्री मनीष कुमार, संगठन जिला गोपालगंज के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य शंकर शाही, पूर्णियां जिला के जिलाध्यक्ष श्री राकेश कुमार एवं पूर्णियां नगर के जिलाध्यक्ष श्री श्रीप्रसाद महतो शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button