पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर हैंडबॉल टीम को किया रवाना
2 से 6 नवंबर 2026 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होगा प्रतियोगित का आयोजन
पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर हैंडबॉल टीम को किया रवाना
2 से 6 नवंबर 2026 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होगा प्रतियोगित का आयोजन
जे टी न्यूज, घैलाढ़, मधेपुरा:
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की पुरुष हैंडबॉल टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 6 नवंबर 2026 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी चतुर किस्कू, प्रॉक्टर डॉ. इम्तियाज अंजुम, वित्त पदाधिकारी कृष्ण कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा, संग्राम सिंह, प्रो. एहसान एवं डॉ. पंचानन मिश्र उपस्थित थे। इन सभी ने मिलकर हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया तथा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. झा ने टीम की सफलता की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने के उद्देश्य से राजकीय डिग्री महाविद्यालय, घैलाढ़ में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षित खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. झा की अनुमति से पहली बार हैंडबॉल को विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर में शामिल किया गया है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि पहली बार बीएनएमयू की पुरुष हैंडबॉल टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. (डॉ.) मोहम्मद अबुल फजल एवं उपनिदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ रवाना हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

टीम के खिलाड़ी:
अमर कुमार (कप्तान), राजा कुमार सिंह (उपकप्तान), विवेक कुमार, सतीश कुमार, अमन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद आफताब आलम, ओम कुमार, दिलखुश कुमार, रवि प्रताप, सुजीत कुमार, सुजीत कुमार साह एवं अंशु कुमार पोद्दार।
कोच: दीपक प्रकाश रंजन
सहायक कोच: रूपक कुमार
मैनेजर: डॉ. धर्मव्रत चौधरी


