चुनाव परिणाम के बाद भी शिक्षक हितों के संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे डॉ. शंभूनाथ ठाकुर
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन में जीत नहीं मिलने के बावजूद शिक्षकों को दिया भरोसा, कहा– न कभी झुका हूं, न आगे झुकूंगा
चुनाव परिणाम के बाद भी शिक्षक हितों के संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे डॉ. शंभूनाथ ठाकुर
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन में जीत नहीं मिलने के बावजूद शिक्षकों को दिया भरोसा, कहा– न कभी झुका हूं, न आगे झुकूंगा
जे टी न्यूज,
दरभंगा: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले डॉ. शंभूनाथ ठाकुर ने मतगणना के बाद अपने शिक्षक साथियों के नाम संदेश जारी कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। चुनाव में जीत हासिल नहीं होने के बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों की रक्षा और गलत के विरुद्ध उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
अपने संदेश में डॉ. ठाकुर ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए न तो वे कभी झुके हैं और न ही भविष्य में झुकेंगे। उन्होंने कहा कि वे हर कदम पर शिक्षक साथियों के साथ थे, हैं और सदैव रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से सीनेट एवं विद्वत परिषद के सदस्य के रूप में तथा पिछले 40 वर्षों से शिक्षक संगठनकर्ता के तौर पर शिक्षकों की सेवा करने का अवसर मिला है। यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
डॉ. शंभूनाथ ठाकुर ने शिक्षक साथियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए उनका समर्पण कम नहीं होगा। वे आगे भी पूरी क्षमता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ शिक्षक समुदाय की समस्याओं और मांगों को उठाते रहेंगे।
उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संघर्ष और सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।


