श्रीमद् भागवत कथा एक ऐसा ग्रन्थ है, जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है

जेटी न्यूज
डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण-श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सभी ग्रन्थों का सार है और यही एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। उक्त बातें अयोध्या से आए विख्यात कथावाचक श्री रामदास “मानस मधुकर” जी महाराज ने पूर्वी चंपारण अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड के बन्धु-बरवा गांव में ग्राम वाशियों के सहयोग से ठाकुर मंदिर के पास मे आयोजित श्री मदभागवत् कथा सप्ताह परायण ज्ञानमृत महायज्ञ मैं उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पांचवें दिन कही। उन्होंने कहा कि यह बातें हम सभी जानते हैं और हर कथाओं में सुनने को भी मिलती है मगर कथा श्रवण के बाद उस पर अमल करने से ही पुण्य प्राप्त होता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान श्रीमन्न नारायण ने अनेक लीलाएं की है और अनेक अवतारों में मनुष्य को सामान्य रूप से जीने की शिक्षा दी है। इस दौरान श्री “मानस मधुकर” जी महाराज ने राजा परीक्षित जन्म, विधुर कृष्ण मिलन व भगवान का विराट रूप के साथ-साथ मनु वंश वर्णन व वराह अवतार सहित भगवान कपिल के अवतार की कथाओं का प्रसंग सारांश रूप से भक्तों को बताया। इससे पूर्व सनत्कुमार नारद संवाद व शुत शोनक संवाद का प्रसंग भी सुनाया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामाश्रय सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य उदय भान तिवारी, झुनू पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रेमचंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद पति बबलू कुमार सिंह, मंटू सिंह, अनिकेत कुमार सिंह, अखिल सिंह राजपूत, अशोक सिंह, सुनील सिंह, अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, सुदीप कुमार सिंह, सुनील सिंह तथा संतोष कुमार सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button