हम ” राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी युवाओं की तरक्की के प्रति गंभीर – फैज़ सिद्दीकी

“हम ” राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी युवाओं की तरक्की के प्रति गंभीर – फैज़ सिद्दीकी


जे टी न्यूज़

पटना : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष फैज़ सिद्दीकी ने युवा मोर्चा की एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा देश में युवाओ की तरक्की और खुशहाली के लिए नियमित संघर्ष करने वाली वाली एकमात्र पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा है . “हम ” पार्टी हमेशा युवाओं के सुख दुःख में साथ खड़ी है और युवाओं को एक दिशा देने के लिए प्रयासरत है । शिक्षित बेरोज़गारों को कार्य अनुभव देने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की मांग करने वाली देश में एकमात्र हमारी पार्टी है । इंटर्नशिप कार्यक्रम की हमारी ये मांग शिक्षित युवाओं के हित में है और हम इसे आगामी दो वर्षों में लागू करा कर

 

रहेंगे । सिद्दीकी ने कहा की पार्टी की स्थापना के समय से आज तक देश में हमारी जितनी भी जनसभाएं हुई है उसमे हमारे नेता श्री जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने युवाओं के प्रति अपने प्रेम और उनके उत्थान के लिए अपनी चिंता ज़ाहिर किया है । पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिज़वान भी अपने हर मंच से युवाओं के हित में सरकार से मांग करते रहे हैं।

सिद्दीकी ने कहा की वर्तमान में “हम ” महागठबंधन का हिस्सा हैं और वर्तमान सरकार को समर्थन देने के साथ ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष होने ने नाते मुझे स्पष्ट निर्देश दिया की मै राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा की एक बैठक कर उनको युवाओं की वर्तमान समस्याओं और मांगो से पार्टी को अवगत कराऊँ ताकि पार्टी उसपर गम्भीरतापूर्वक विचार कर उचित मांगो को वर्तमान सरकार के समक्ष रख सके ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button