भावी मुखिया सुमंत के सहयोग से चूड़ा व गुड़ का कराया वितरण

 


जेटी न्युज
मोतिहारीlपु०च०
चिरैया विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के सहयोग से चिरैया प्रखंड के लालबेगिया बांध, पटजिलवा, खरतरी, नयका टोला, अकौना सहित अन्य पंचायतों के गांवों में गरीबों का मसीहा व खोढ़ा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी सुमंत कुमार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच चूड़ा व गुड़ (मीठा) का वितरण किया।

साथ ही भावी मुखिया ने खोढ़ा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों में नीजि कोष से तिरपाल का वितरण किया। उक्त मौके पर अजय कुमार सिंह, जयराम निषाद, संजय प्रसाद, सुभाष कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button