दो पंचायतों में हुई बुधवारी जांच, जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति
दो पंचायतों में हुई बुधवारी जांच, जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति
जेटी न्यूज/मधुबनी

जांच के नाम पर अधिकारी मुख्य सचिव को ठग रहे हैं। केवल खानापूर्ति हो रही है। अधिकारी जांच स्थल पर जाकर अपनी फोटो खिंचवाकर जिला प्रशासन व्हाट्सएप ग्रुप में डाल अपनी ड्यूटी कर ले रहे हैं। जांच में क्या पाते हैं इसकी जानकारी खुलकर मीडिया को नहीं दी जाती है। दरअसल ताजा मामला हरलाखी प्रखंड का है। जहां प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वुधवार को प्रखंड के दो पंचायतों में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जांच पड़ताल किया गया। जहां गंगौर पंचायत में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपट्टी किशोर कुमार वहीं हरलाखी सीओ सौरभ कुमार ने फुलहर पंचायत का जांच की। इस दौरान पदाधिकारियों ने जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकान, आंगनबाड़ी, स्कूल, नलजल योजना, मनरेगा, आवास योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का बारीकी से जांच पड़ताल किया। सबसे पहले राजकीयकृत कन्या प्राथमिक विद्यालय का जांच किया, जहां भवन का अभाव था। इसके बाद मध्य विद्यालय का जांच किया, जंहा विद्यालय में कुव्यवस्था को लेकर सीओ ने नाराजगी जताई।

वहीं फुलहर पंचायत के अधिकांश वार्डो में नलजल योजना का पानी सप्लाई नहीं होने से सीओ ने नाराजगी व्यक्त कर संबंधित वार्ड सदस्यों पर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान दोनों पंचायत के मुखिया को पदाधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दी। इधर फुलहर पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते है। क्योंकि जांच करने से पहले सूचना दे दिया जाता है। इस बाबत सीओ सौरभ कुमार ने बताया जांच रिपोर्ट जिला में भेजा जायेगा। जो खामिया पाई गई उससे संबंधित लोंगो पर कार्रवाई की जाएगी।


