जमीनी विवाद में मारपीट, दर्जनों घायल
जमीनी विवाद में मारपीट, दर्जनों घायल

जेटी न्यूज/मधुबनी
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट से दर्जनों लोग घायल हो गए। हरलाखी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी बिल्टू यादव समेत दर्जनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी जख्मी यों की इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है। वहीं सदर अस्पताल में कई दिनों से खराब चल रहे हैं सीटी स्कैन को लेकर सभी मरीजों को सीटी स्कैन कराने हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बुरी तरह से जख्मी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मेरे पिताजी से भाई की भैयारी में सभी को अपने अपने नाम पर जमीन दे दिया गया। फिर भी हमारे चाचा एवं उनके सभी सखा संतान ने हाथ हथियार से लैस होकर मेरे आंगन में घुसकर दबंगई दिखाते हुए एक तरफ से मारपीट कर सभी लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया साथ ही हम लोगों को अचेता अवस्था देख घर में रखे लगभग ₹25000 नगद लूट कर चले गए। घायल प्रदीप ने और कहा कि हमारे चाचा शत्रुघन यादव रामसेवक यादव अपने सभी बेटे और बहू के साथ हाथ में लाठी डंडा फर्शा आदि से लैस होकर मेरे बूढ़े पिताजी बिल्टू यादव मेरी पत्नी फुल कुमारी देवी धनिक लाल यादव सूरज कुमार यादव बीना देवी रिंकू कुमारी सोमनी देवी आदि सभी लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया हम लोग आनन-फानन में अपनी इलाज कराने ओम गांव स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जहां बेहतर इलाज करने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वही अभियुक्त शत्रुघन यादव के बेटा रंजय यादव दिलखुश यादव सुनील यादव अनिल यादव सुशील यादव वीरेंद्र यादव उर्फ मियां शीला देवी किरण देवी पलटू यादव एवं अन्य लोगों के सहयोग लेकर हम सभी परिवार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हम लोगों का सर हाथ पैर टूट जाने से हम लोग की स्थिति अच्छी नहीं थी जिस कारण हम लोग थाना में मामला दर्ज नहीं करवा सके। वहीं सदर अस्पताल पहुंचकर हमारे परिजनों ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं की गई थी।

