राजीव गांधी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

राजीव गांधी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में मनाया!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर ज़िला काँग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री देश रतन स्व० राजीव गाँधी की 32 वीं पूण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई | इस अवसर पर ज़िला काँग्रेस कमिटी कार्यालय में उनके तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण कर एक शोक सभा का आयोजन किया गया | शोक सभा की अध्यक्षता ज़िला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने किया | अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें सुचना प्रोधोगिकी के जनक की संज्ञा दी | उन्होंने कहा की आज सुचना प्रोधोगिकी के क्षेत्र में भारत जिस प्रकार विश्व का नेतृत्व कर रहा है यह स्वर्गीय गांधी की ही देन है | उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता का विकेंद्रीकरण कर इसे ग्राम स्तर तक पहुंचाने का काम किया |

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे जिला काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष, देवेन्द्र नारायण झा, राम उदगार महतो ज़िला महासचिव सुनील पासवान, मुकेश कुमार चौधरी जिला कांग्रेस एस०सी०एस०टी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी, एन०एस०यु०आई० जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, प्रखण्ड अध्यक्ष डोमन राय, अब्दुल मालिक, मो० फिरोज अंसारी, उपेन्द्र नाथ तिवारी, मनोज भरद्वाज, बच्चा बाबु गिरी, शिवम यादव, कृष्ण कुमार, राजन कुमार वर्मा, आनन्द कुमार, सचिन कुमार, राजा कुमार, बादल राय, हिमांशु शेखर, भरत कुमार, सोहैल अहमद सिद्दीकी, रघुवीर यादव, महफूज़ आलम, मो० अफजल, भविष्य कुमार राय इत्यादि लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किये |

Related Articles

Back to top button