कोसी प्रमंडल में हो एम्स निर्माण -लक्ष्मण
कोसी प्रमंडल में हो एम्स निर्माण -लक्ष्मण
जे टी न्यूज

सुपौल:
दरभंगा में बार-बार एम्स निर्माण के लिए सही जमीन उपलब्ध नहीं होने पर तीन बार कैंसिल हो चुकी है। जबकि कोसी सहरसा में हम लोग सही जमीन के कागजात सुपुर्द कर चुके हैं ।फिर भी धोखा क्यों कोसी के साथ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव सह कोसी के संगठन प्रभारी लक्ष्मण कुमार झा ने आज घूम घूम कर युवाओं के बीच जाकर सभी को अपील करते हुए सभी युवाओं के मोबाइल से ऐम्स कोसी क्षेत्र सहरसा में निर्माण की मांग को लेकर हेक्सटेक्स के माध्यम से सभी के ट्विटर अकाउंट से चुप करवाने का काम किया वहीं पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि अगर अब दरभंगा प्रस्तावित नहीं था सहरसा प्रस्तावित था तो राज्य सरकार ने और केंद्र सरकार ने साजिश के तहत दरभंगा में निर्माण कराना चाहती थी। लेकिन जमीन नहीं बुलंद होने के कारण एक बार नहीं 3 बार वहां कैंसिल हो चुका है। कई करोड़ की राशि की लूट भी हो गई है।

अब तो भारत सरकार की आंख खुलना चाहिए और कोसी क्षेत्र कोसी त्रासदी की आवाज को सुनकर कोसी की आम हवाओं को कोसी में एम्स निर्माण की घोषणा कर कोशी वासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करें ।हम लोग हाईकोर्ट की दरवाजे तक पहुंच चुके हैं , अब उच्च न्यायालय के दरवाजे पर जाने की तैयारी कर चुके हैं इसलिए सरकार समय से सहरसा में ऐम्स की घोषणा कर दें ।’ ताकि कोसी प्रमंडल एवं उत्तरी बिहार के मरीजों का इलाज पटना दिल्ली नहीं कोसी प्रमंडल में संभव हो सके।


