नीतीश कुमार के विकास कार्यों को लेकर जदयू ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम

नीतीश कुमार के विकास कार्यों को लेकर जदयू ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम

अमित शाह झुठ का पुलिन्दा,लखीसराय के सभा में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का दिया प्रवचन:बबलू मंडल
जे टी न्यूज

खगड़िया: बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अगल पंचायतों में पंचायत स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर जदयू का सघन जनसंपर्क व संवाद कार्यक्रम दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। जदयू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बबलू मंडल व विधानसभा प्रभारी जदयू के प्रदेश महासचिव अमर कुमार सिंह व जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल की अगुआई में माली, कंजरी, मालपा ढाडी-पचौठ पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम किया। माली पंचायत के विष्णुपुर व कंजरी पंचायत के रहीमपुर वासा गवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव अमर कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बबलू मंडल व जिलाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अगामी चुनाव की तैयारी में जुट जायें । इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी के साथ जन-जन व घर-घर पहुंचाने की बात कही। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास की नींव रखी है। उससे आम-जन पूरी तरह से संतुष्ट हैं। विशेषकर महिलाओं के उत्थान को लेकर नीतीश कुमार का कार्य इतना ऐतिहासिक है कि राज्य की महिलाएं जाति-धर्म से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री के हाथों को लगातार मजबूत कर रही है। उम्मीद ही नहीं पार्टी को पूरा भरोसा है कि आधा आबादी सहित राज्य के लोग मुख्यमंत्री के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेगें। बस जरूरत है कि पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के विचारों के साथ लोगों के बीच जाये और उन्हें गोलबंद करें। श्री मंडल ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह झुठ का पुलिन्दा है,बिहार सरकार के हर घर नल का जल,घर घर बिजली सहित कई प्रमुख संचालित योजनाऐं हमारी सरकार की देन है,लेकिन अमित शाह केंद्र की योजना बता रहा है।उसे थोड़ी भी लाज्ज नहीं आती है झुठ बोलने में।मुंगेर के बंदूक फैक्ट्री बंद है,जमालपुर के रेल कारखाना बंद है।युवाओं वेरोजगारी से त्रस्त हैं।केंद्रीय सरकार क्यो नही उक्त फैक्ट्री को चालू कराती है।अमित शाह बिल्कुल भाषायी लम्फट हो गया है।आज मुस्लिम समाज के लोगों का दूसरा बड़ा त्योहार ईद-उल- अजहा बकरीद का पाक- पवित्र दिन था ।बावजूद अमित शाह जय श्री राम ,जय बजरंगबली का नारा लगाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रवचन दे रहा था।किसी कौवल को हिन्दू सम्राट बता रहा था।इसे तो देश के विकास के लिए चलाये गये काम की बात बोलना चाहिए।ये काम किया हीं नहीं तो बोलेगा क्या? केन्द्रीय बीजेपी सरकार तो देश को झंड बनाया दिया।महागठबंधन एका के भय से बीजेपी का पतलून गिला हो रहा है। चौबीस में इसकी विदाई तय है।
कार्यक्रम में साथ चल रहे बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा एवं चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह व विजय शर्मा ने की। मौके पर माली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह, सरपंच भूपेंद्र पंजियार, मुकेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button