मुखिया पर हमले और हत्या रोकने में विफल है सरकार मुखिया संघ ने सभी पार्टियों से इस्तीफा देने की घोषणा किया

मुखिया पर हमले और हत्या रोकने में विफल है सरकार मुखिया संघ ने सभी पार्टियों से इस्तीफा देने की घोषणा किया
जे टी न्यूज़


मंसूरचक (बेगूसराय) : जिला मुखिया संघ की विस्तृत बैठक मंसूरचक प्रखंड के समसा-02 पंचायत भवन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अंसारी ने किया।सबसे पहले जिला के विभिन्न प्रखंड के पंचायत से आये हुए मुखिया को मोहम्मद इजहार अंसारी ने फूल का माला चादर देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई शुरू किया गया। बैठक को जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अहसन ने कहा कि आये दिन लगातार मुखिया पर विरोधियों,अपराधियों द्वारा हमला किया जाता हैं।हमला के बाद सरकार,पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहें हैं।उन्होने कहा अगर कार्यवाई भी करते है तो कछुए की चाल में जो अत्यंत ही दुखद बात हैं।सभी मुखिया को राजनितिक पार्टी से इस्तीफा देकर एक जुट होकर पंचायत की बातो को मजबूती के साथ रखने के लिए अपना विधायक बनाने की आवश्यकता हैं।जिस पर सभी मुखिया संघ ने एकजुटता के साथ अपनी-अपनी सहमती देते हुए राजनितिक पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा किया।मुखिया संघ ने शिक्षक नियमावली 2023 का कड़ी शब्दो में विरोध प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अगर नियमवली में शीध्र सुधार नही करती है तो हमलोगो का पूरा समर्थन शिक्षको के साथ है और आंदोलन का हिस्सा भी हमलोग बनेगे। बैठक को राजीव पासवान,राममूर्ति चौधरी,यासमीन खातुन अनिल सिंह,हीरा कुमारी,धर्मवीर सिंह कुंदन,डां.दिनेश कुमार राय अन्य ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button