अशोक पंडित उर्फ लैला बिहारी होंगे मुखिया उम्मीदवार: पासवान


जेटी न्यूज

बेगूसराय::- बेगूसराय जिले के छौराही प्रखंड के एकंबा पंचायत मुखिया उम्मीदवार अशोक पंडित उर्फ लैला बिहारी बिहारी होंगे। अप्पन पार्टी के बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चंद किशोर पासवान ने कहा कि बेगूसराय जिले में 1 दर्जन से अधिक पंचायतों में सामाजिक न्याय के उम्मीदवार मैदान में उतारने की योजना है। इस सिलसिले में छौराही प्रखंड के वार्ड अध्यक्ष अशोक पंडित उफ लैला बिहारी को एकंबा पंचायत के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। इसकी घोषणा के बाद 1 दर्जन से अधिक लोगों ने सर्व सम्मत से उम्मीदवार बनाने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया है।

Related Articles

Back to top button